मदरा- टेला पांटून पुल के रास्ते पर पड़ी बेतरतीब चकर्ड प्लेटें। बालू के रेत में फंस रहे हैं वाहन
मदरा-टेला गंगा घाट पर बने पांटून पुल के रास्ते में बिछाए गए चकर्ड प्लेट पूरी तरह से बेतरतीब हो गए हैं। जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, चकर्ड प्लेट बेतरतीब हो जाने से कई वाहन बालू के रेते में फंस जा रहे हैं। इसकी शिकायत मदरा के अधिवक्ता मयंक मिश्र ने कई बार लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से की लेकिन बेतरतीब चकर्ड प्लेटों को ठीक नहीं किया जा सका। जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
बता दें कि मेजा और हंडिया को जोड़ने के लिए मदरा-टेला गंगा घाट पर पांटून पुल बनाया गया है। जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना है। यह पुल तीन जनपदों को जोड़ता है। लेकिन पांटून पुल पर पहुंचने के लिए मदरा की तरफ बालू के रेती में बिछाए गए चकर्ड प्लेट पूरी तरह बेतरतीब हो गए हैं। जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
चकर्ड प्लेट बेतरतीब होने की सूचना मिली है। कर्मचारियों को कह दिया गया है। जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।- अमरेश चन्द्र अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग।