फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की पत्नी को तमंचा सटाकर चेन छीना

विज्ञापन
Chain Snatching in Prayagraj
विज्ञापन
ननद के साथ डाक्टर के पास जा रहीं थीं, तभी हुई घटना, आरोपी सीसीटीवी में दिखे
विज्ञापन

प्रयागराज। जार्जटाउन क्षेत्र इन दिनों अपराधियों का गढ़ बन गया है। अमिताभ बच्चन मार्ग पर बुधवार की दोपहर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा की पत्नी सीमा मिश्रा को तमंचा सटाकर बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। बदमाश आराम से भाग निकले। सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं लेकिन एक ने हेल्मेट पहन रखा था तो दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांधा था।
विज्ञापन

न्यू सोहबतियाबाग के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं। बुधवार को उनकी बहन प्रेमलता आईं थीं। उन्हें डाक्टर के पास जाना था। दोपहर में सुरेंद्र की पत्नी सीमा और बहन प्रेमलता दोनों डाक्टर के पास जाने के निकलीं। पहले दोनों अलोपीदेवी मंदिर पहुंची, वहां से दर्शन के बाद वह पैदल ही अमिताभ बच्चन मार्ग की ओर चल दीं। वहीं पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सीमा को रोक लिया और पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा सटाकर उनसे सोने की जंजीर छीन ली। सीमा घबरा गईं। उन्होंने तुरंत सुरेंद्र को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। दरोगा मौके पर पहुंचा। पास में एक घर में सीसीटीवी लगा था। वहां से बदमाशों की फुटेज मिल गई, लेकिन चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। जार्जटाउन क्षेत्र में प्रतिदिन चेन छिनैती, चोरी और राहजनी की घटनाएं होती हैं। फरियादियों को थाने से भगा दिया जाता है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर जार्जटाउन की निष्क्रियता की शिकायत पूर्व एसएसपी अतुल शर्मा से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बदमाशों का हौसला बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें