फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में महिला से चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से चेन स्नेचिंग, हड़कंप
विज्ञापन

झूंसी। थाना क्षेत्र के अंदावा-तुलापुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर बाद टेंपो से उतरकर घर की ओर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। देर शाम तक बाइक सवार बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था। झूंसी के तुलापुर गांव निवासी सरस्वती भारतीय पत्नी राम बहादुर भारतीय सोमवार को दोपहर बाद अंदावा के पास टेंपो से उतरकर घर के लिए पैदल जा रही थी। अभी वह कुछ दूर पहुंची ही थी कि बाइक से आए दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की जंजीर छीन ली। इस दौरान महिला सड़क पर भी गिर पड़ी। बाइक सवार बदमाशों की पूरी करतूत वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के सुराग में लगी हुई थी। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें