दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश
घूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतारा। आत्महत्या का कारण पूछने पर विवाहिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़ित विवाहिता अपने परिजनों के साथ घूरपुर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।