फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करती रही नाकेबंदी, बेखौफ बदमाशों ने फिर की लूट

विज्ञापन
chain snatching
विज्ञापन
प्रयागराज। पुलिस की नाकेबंदी के बीच बेखौफ बाइकसवार बदमाशों ने सोमवार रात एक और लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। जार्जटाउन में रामबाग फ्लाईओवर पर घर लौट रहे मो. आमिर खान को तमंचा सटाकर सोने की चेन, छह हजार नगद व अन्य सामान लूट लिया। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

आजाद स्क्वायर साउथ मलाका निवासी आमिर एंकरिंग करते हैं। सोमवार रात 11 बजे के करीब वह घर लौट रहा था। अभी वह फ्लाईओवर पर चढ़कर कुछ आगे बढ़ा ही था कि तभी बाइक व स्कूटी पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। फिर तमंचा सटाकर गले से सोने की चेन, घड़ी, अंगूठी व पर्स, जिसमें छह हजार रुपये थे, लूटकर भाग निकले। भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि लगातार हो रही लूट की वारदातों को देखते हुए ही सोमवार रात सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग के आदेश दिए गए थे। ऐसे में रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी चेकिंग में जुटे थे। लेकिन इसके बावजूद बदमाशों ने जार्जटाउन में लूट की वारदात की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वारदात दर वारदात से दहशत
27 जुलाई
कर्नलगंज में अधिवक्ता अभिनव गिरि की पत्नी से चेन छिनैती
28 जुलाई
दारागंज में अपर जिला जज के पीए विमल चंद मिश्रा से बैग छिनैती
सिविल लाइंस में भाजपा पार्षद रतन दीक्षित से नगदी, मोबाइल लूट
29 जुलाई
सिविल लाइंस में छात्र सुधांशु सिंह से मोबाइल लूट
जार्जटाउन में एंकर मो. आमिर से नगदी, चेन लूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें