डीएवी क्रिकेट अकादमी ने स्टेडियम बॉयज को तीन विकेट से हराकर भारतीय कप अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला जीत लिया। बृहस्पतिवार को डीएवी अकादमी के मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सक्षम को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर, चहल वर्मा को बेस्ट बॉलर, अतुल को बेस्ट फील्डर और अभयराज यादव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।