फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीजीएस-2015 के रिजल्ट में गड़बड़ी

Sun, 04 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती 2015 के टीयर-वन परीक्षा के परिणाम में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मार्कशीट ही नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं कई अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि  उनके कटऑफ से अधिक अंक हैं। फिर भी उन्हें फेल कर दिया गया है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 29 सितंबर को टीयर-वन का परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद एक सितंबर को अंकपत्र जारी किया गया।

 अश्वनी सिंह, उमेश मौर्या, रमेश मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि का कहना है कि उनकी मार्कशीट ऑनलाइन नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके अलावा हजारों अन्य अभ्यर्थियों की भी मार्कशीट जारी नहीं की गई है। उनका यह भी कहना है कि ओबीसी कैटेगरी के कई अभ्यर्थियों के कटऑफ से अधिक अंक हैं। इसके बावजूद वे असफल घोषित किए गए हैं। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने सड़क पर आंदोलन चलाने के साथ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें