इलाहाबाद (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद के सदस्यों ने बुधवार को फिल्म पीके के विरोध में सेंसर बोर्ड का
पुतला फूंका और टैक्स फ्री करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
किया।
परिषद के सदस्यों ने कहा कि सेंसर बोर्ड भी अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में
संलिप्त है और बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत कर रहा है। सदस्यों ने
पीके पर प्रतिबंध लगाने और इस तरह की फिल्मों के निर्माण पर रोक लगाने की
मांग की। इस मौके पर रिंकू पयासी, अनुराग त्रिपाठी, भाष्कर मिश्र, रिंकू
माली, अभिषेक भट्ट, अनुज शर्मा, सोनू मिश्र, अतुल केसरवानी, अर्पित मिश्र,
प्रशांत शुक्ल, अवनीश बाजपेई आदि मौजूद रहे।