फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितने वर्ष के जन्मदिन, उतने जले दीप

Thu, 13 Oct 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिनेस्टार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मंगलवार को शहरियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से संगम तट पर अमिताभ बच्चन के कद के बराबर का कटआउट लगाकर उसके चारों ओर दीप जलाए। पं. विश्वनाथ तिवारी और सालिकराम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया। अमिताभ बच्चन के परिजनों में उनके चचेरे भाई किशोर और भाभी मृदुला ने 74 दीप जलाने के साथ ही 74 लड्डुओं का भोग लगाया। भाई किशोर ने कहा कि वह जल्द ही संगम का प्रसाद और आशीर्वाद की चुनरी लेकर मुंबई जाएंगे और बिग बी को भेंट करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान हर्ष बिहारी श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, केसी पांडेय, ललित आदि अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष धर्मराज पांडेय, केसी पांडेय, रंजना श्रीवास्तव, हरीओम चौरसिया, मुकेश यादव, अनुपमा पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, हर्षित, प्रशांत शुक्ला, ललित, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रयास संस्था की ओर से बंधवा हनुमान मंदिर में बिग बी की दीर्घायु की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर के बाहर केक काटा गया। इस दौरान संस्था संयोजक सुमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कल्लन श्रीवास्तव, धीरज मेहरोत्रा, गोपाल, धीरज द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें