फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उज्जवल रमण सिंह के सांसद निधि से रामगढ़ ग्राम पंचायत में बनेगी सीसी रोड

Fri, 02 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरपुर। प्रयागराज इंडिया गठबंधन के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के सांसद निधि से करछना विधानसभा के रामगढ़ ग्राम पंचायत में पक्की सड़क से गांव के पूर्व प्रधान राम जी यादव के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए इंडिया गठबंधन के सांसद के मीडिया प्रभारी मदन मोहन द्विवेदी ने बताया कि सांसद निधि से 180 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए 9 लाख 60 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस रोड का निर्माण कार्य जून के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण रूपेण से बनकर जनता की सेवा में समर्पित हो जाएगी। मौके पर पूर्व प्रधान महानारायण भारतीया, रमाकांत यादव, विजय शंकर पांडेय, विजयकांत शुक्ल, श्री पति शुक्ल,मुकेश शुक्ल, भोले, छोटेलाल पासी, इंद्रजीत पासी आदि ने सांसद को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें