फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB : 17 नवंबर से शुरू होगी लेवल वन भर्ती की सीबीटी, जारी किया गया अस्थायी शेड्यूल

Wed, 10 Sep 2025 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वर्ष 2024 के तहत लेवल-वन पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
RRB Railway Job 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वर्ष 2024 के तहत लेवल-वन पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी। दिसंबर 2025 के अंत तक इसका आयोजन होगा। लेवल वन में ट्रैक मेंटेनर, गैंगमैन, खलासी, पोर्टर, हेल्पर, प्वाइंट्समैन आदि पद शामिल हैं। कुल 32,438 पद के लिए यह परीक्षा होगी।

विज्ञापन


शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। इस परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। कुल 100 अंक की परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in में परीक्षा से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें