फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने कहा स्कूल डाउनलोड करें आरोग्य सेतु एप

Sat, 04 Apr 2020 05:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
android mobile apps
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश भर के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों केनाम एक सूचना जारी की है। यह सूचना किसी परीक्षा, कोर्स अथवा पढ़ाई से जुड़ी गतिविधि के लिए नहीं है बल्कि इस नोटिस के जरिए मोबाइल एप के बारे में है। इस एप का नाम आरोग्य सेतु है। सीबीएसई ने नोटिस भेजकर सभी से अपील की है कि इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें।
विज्ञापन

2 of 4
mobile apps
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एंड्रायड और एप्पल स्टोर दोनों केलिए एय एप उपलब्ध है। कोरोना के खतरे करेगा आगाह, एप को केंद्र सरकार की ओर से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (ट्रिपलपी) के तहत तैयार किया गया है। कोरोनावायरस (कोविड-19) से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप बनाया गया है। सरकार का मानना है कि यह एप लोगों को यह बताने में मदद करेगा कि उन्हें कोरोनावायरस से संक्रमण का कितना खतरा है। कोरोना से संक्रमण का खतरा होने पर यह एप आगाह कर देगा।
विज्ञापन

3 of 4
एप्स - फोटो : getty
सीबीएसई ने सभी प्रधानाचार्यों को अलग से नोटिस भेजकर अपील की गई है कि वे अपने शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों तथा दूसरे स्टॉफ को इस एप के बारे में बताएं। रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट जलाएं दीया। सीबीएसई की ओर से इसके साथ सभी छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्टॉफ के अन्य सदस्यों से अपील की गई है कि वह रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक अपने घर के दरवाजे के बाहर अथवा बालकनी में खड़े होकर दीया, कैंडल, टार्च अािद जलाएं।
विज्ञापन

4 of 4
apps
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इससे हम पावर ऑफ लाइट को समझ पाएंगे। बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि और उस उद्देश्य को हाईलाइट कर पाएंगे, जिसके लिए पूरा देश एक साथ लड़ रहा है। बोर्ड ने यह भी अपील की है कि इस दौरान वह अपने घरों से बाहर न जाएं। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों से कहा कि वह इस बात की जानकारी छात्रों को अवश्य दे दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें