फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cbse Results : स्वास्ति ने दसवीं, सुप्रिया ने बारहवीं में प्रयागराज में किया टॉप

Fri, 22 Jul 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट 95.76 फीसदी और बारहवीं का रिजल्ट 85.82 फीसदी रहा। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों का परिणाम बेहतर रहा। 10वीं में 96.30 फीसदी छात्राएं एवं 95.43 फीसदी छात्र और बारहवीं में 89.36 फीसदी छात्राएं एवं 83.60 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : सीबीएसई की रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट की स्वास्ति यादव और बारहवीं में आर्मी स्कूल न्यू कैंट की सुप्रिया सिंह ने प्रयागराज जिले में टॉप किया है। दोेनों को 99 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। खास यह कि दोनों ने सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज के तहत पूर्वांचल और मध्य यूपी के 49 जिलों में तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन



जिले में सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट 95.76 फीसदी और बारहवीं का रिजल्ट 85.82 फीसदी रहा। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों का परिणाम बेहतर रहा। 10वीं में 96.30 फीसदी छात्राएं एवं 95.43 फीसदी छात्र और बारहवीं में 89.36 फीसदी छात्राएं एवं 83.60 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। दसवीं की परीक्षा के लिए जिले के 101 स्कूलों के 12546 और बारहवीं की परीक्षा के लिए 80 स्कूलों के 10367 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 

Prayagraj News : सीबीएसई की रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज रीजन में भी आगे रहीं बेटियां 
जिले के साथ सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज के तहत 49 जिलों में भी बेटियों का परिणाम बेहतर रहा। दसवीं में 95 फीसदी छात्र एवं 95.90 फीसदी छात्राएं और बारहवीं में 81.46 फीसदी छात्र एवं 87.93 फीसदी छात्राएं सफल रहीं। रीजन के 49 जिलों में दसवीं के 1792 स्कूलों के 190664 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 95.40 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। वहीं, सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में रीजन के 1370 स्कूलों में 147171 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 83.96 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए।

Prayagraj News : सीबीएसई की रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज रीजन के टॉप टेन परीक्षार्थियों की लिस्ट

दसवीं

स्कूल - परीक्षार्थी - प्राप्तांक
लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 एलडीए कॉलोनी - भव्या श्रीवास्तव - 497
जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ - तनिशा मिश्रा - 497
आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ - शिवांश यादव - 496
जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ - आर्यन सिंह - 496
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वाराणसी - शिवांगी पांडेय - 496
आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट प्रयागराज - स्वास्ति यादव 495
सनबीम स्कूल मुगलसराय चंदौली - अभय पाठक - 495
माउंट लिटेरा जी स्कूल गोरखपुर - रेवांत कुमार राय - 495
मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानपुर - दिव्या विश्वकर्मा - 495
दिल्ली पब्लिक स्कूल बिठूर रोड कानपुर- यति कटियार - 495
दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर कानपुर - संस्थिता बिस्वास - 495
एसएसडी एजूकेशन सेंटर कौशलपुरी कानपुर - स्तुति जादौन - 495
आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ - शिवानी यादव - 495
सेंट जोसेफ्स स्कूल रिहंद नगर सोनभद्र - करिश्मा एस. रॉय - 495
विज्ञापन

Prayagraj News : सीबीएसई की रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्साहित छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
बारहवीं

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल गोरखपुर - प्रगति अग्रवाल - 497
सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर कानपुर - ज्योत्सना मिश्रा - 496
स्टडी हाल विपुल खंड गोमती नगर लखनऊ - पिंजू संजय - 496
आर्मी स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज - सुप्रिया सिंह - 495
जेबी एकेडमी विष्णुपुरी अयोध्या - वंशिका मिश्रा - 495
चिल्ड्रेंस एकेडमी मीरपुर लखीमपुर खीरी - पलक ठाकुर - 495
सनबीम स्कूल वरुणा जेल रोड वाराणसी - तनिष्का गुप्ता - 495
केंद्रीय विद्यालय सुल्तानपुर - अकाश वर्मा - 495
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल गोरखपुर - अंशुमान सिंह - 494
गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल लखीमपुर खीरी - गुरनीत कौर - 494
स्टडी हाल विपुल खंड गोमती नगर लखनऊ - अंजनेय राज गर्ग - 494
द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट लखनऊ - अशिका यादव - 494
दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम लखनऊ - मैत्रेयी गुप्ता - 494
सनबीम इंग्लिश स्कूल लंका वाराणसी - सौरजीत मोहंती - 494
सनबीम इंग्लिश स्कूल लंका वाराणसी - भारती सिंह - 494
सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा लहरतारा वाराणसी - सिद्धी श्री - 494
सनबीम स्कूल वरुणा जेल रोड वाराणसी - अनुज प्रताप सिंह - 494
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें