फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result : सीबीएसई 12वीं में सुप्रिया सिंह को 98 और वान्या को मिले 97 फीसदी अंक

Wed, 13 May 2026 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल किए। बुधवार को जारी रिजल्ट में जिले के कई विद्यालयों का परिणाम शानदार रहा, जिससे शिक्षण संस्थानों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
सीबीएसई 12 में सफल गंगा गुरुकुलम की छात्राओं ने मनाई खुशी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल किए। बुधवार को जारी रिजल्ट में जिले के कई विद्यालयों का परिणाम शानदार रहा, जिससे शिक्षण संस्थानों में उत्साह का माहौल है।

आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट की वाणिज्य वर्ग की छात्रा सुप्रिया सिंह ने 98 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं मानविकी वर्ग की अनुष्का ने 96.4 प्रतिशत, तनुषा ने 95.8 प्रतिशत हासिल कीं। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल की छात्रा वान्या ने 97 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। बाल भारती स्कूल के छात्र देवेश शुक्ला ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में टॉप किए।

12वीं का परिणाम घोषित होते ही छात्र पहुंचे विद्यालय

-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। परिणाम सामने आते ही बच्चे अपने-अपने विद्यालय पहुंच गए। स्कूल परिसर में कहीं अच्छे अंकों की खुशी में जश्न मनाया गया तो कहीं अपेक्षित परिणाम न आने पर छात्र शिक्षकों से सलाह लेते नजर आए। विद्यालयों में देर शाम तक रौनक बनी रही। सफल छात्रों ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और उन्हें अपनी उपलब्धि का श्रेय दिया।

सीबीएसई रिजल्ट आते ही मंदिरों में सफलता पर भगवान को किया नमन

सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट घोषित होते ही बंधवा स्थित हनुमान मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, सिविल लाइंस, रामबाग, कल्याणी देवी समेत विभिन्न मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। अभिभावक अपने बच्चों के साथ शाम में मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिए। किसी ने अच्छे अंकों के लिए भगवान का आभार जताया तो किसी ने आगे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा गुरुकुलम के छात्रों का अंक प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला।
गंगा गुरुकुलम के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

एमपीवीएम गंगा गुरुकुल के छात्रों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में अत्यंत शानदार प्रदर्शन कर स्कूल के गौरव में चार चांद लगा दिए हैं। पीसीएम स्ट्रीम से अक्षरा जायसवाल ने 96.5%, पीसीबी स्ट्रीम से अस्तित्व ने 93.8%, कॉमर्स स्ट्रीम से पुरु सिन्हा ने 93% और ह्यूमैनिटीज से अखंड प्रताप सिंह ने 90.6% अंक प्राप्त कर क्रमशः शीर्ष स्थान हासिल किया है। मानद सचिव डॉ. कृष्ण गुप्ता ने छात्रों को उनके प्रदर्शन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें