फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने शिक्षकों को लॉक डाउन का होमवर्क दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षकों को भी लॉकडाउन का होमवर्क दिया है। बोर्ड ने शिक्षकों को इस समय का रचनात्मक उपयोग करने की सलाह दी है। बोर्ड ने शिक्षकों को सुझाव दिया है कि वह लॉकडाउन के दौरान एनसीईआरटी के पाठ्यक्त्रस्म और पैटर्न के आधार पर लेसन प्लान तैयार कर सकते हैं। इसका उपयोग लॉक डाउन के बाद किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस प्रक्त्रिस्या में एक्सपेरिमेंटल और जॉयफुल एक्टिविटी को शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस प्रक्रिया में आर्ट और खेलकूद की गतिविधियों को भी शामिल करने के लिए कहा है सीबीएसई स्कूलों का नया सत्र हर साल एक अप्रैल से शुरू हो जाता था। इस बार लॉकडाउन खत्म होने और कोरोना के खतरे कम होने के बाद नए सत्र को शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शिक्षकों से स्कूलों में स्वच्छता अभियानए एक भारत श्रेष्ठ भारत, हेरिटेज क्विज, इको क्लब, सेवा प्रोजेक्ट, रीडिंग चैलेंजेज आदि विषयों पर लेसन प्लान तैयार करने को कहा है। सीबीएसई सचिव ने शिक्षको से इस समय का सदुपयोग करने को कहा हैए जिससे स्कूल खुलते ही तैयार लेसन प्लान के आधार पर पढ़ाई शुरू हो जाए। स्कूल खुलने पर लेसन प्लान तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय का उपयोग अपने अंदर नई.नई आदतों को विकसित करने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें