फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर असमंजस में छात्र  

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर असमंजस में छात्र                                                                  0  लॉकडाउन के चलते दसवीं, बारहवीं की परीक्षा अधूरी                                                प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और बारहवीं की बची परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं होने से छात्रों की चिंता बढ़ रही है। कोरोना संकट के कारण 18 मार्च के बाद की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों परीक्षार्थियों में अब अपनी बची हुई परीक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लॉकडाउन बढ़ने के बाद अब उनके मन में असमंजस है कि बोर्ड बचे विषयों की परीक्षा लेगा कि नहीं। बोर्ड ने पहले लॉकडाउन की घोषणा के बाद साफ कर दिया था कि केवल प्रमुख विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। एक माह का समय बीत जाने के अभिभावक एवं परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है। परीक्षार्थियों को बोर्ड की ओर से नई तिथि घोषित करने का इंतजार है। दोबारा लॉकडाउन बढ़ने के बाद अब केवल छात्र नहीं बल्कि अभिभावकों को भी इस बाबत चिंता हो रही है। परीक्षा देरी से होने के बाद उसके परिणाम में भी देरी होने की आशंका है। बोर्ड ने समय-समय पर हुए बदलावों के बारे में छात्रों को बताते हुए यह भी कहा है कि सीबीएसई वेबसाइट की सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानें। बोर्ड की ओर से परीक्षा के बारे लगातार यह सूचना आ रही है कि इस बाबत जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।बोर्ड के अधिकारियों की माने तो परीक्षा के बारे में जल्द  निर्णय होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें