फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसईः दसवीं-बारहवीं के अंकपत्र पर नहीं होगा फेल, कंपार्टमेंट

विज्ञापन
CBSE exam and result 2020
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए पहल
विज्ञापन

प्रयागराज। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के अंकपत्र पर अब फेल या कंपार्टमेंट नहीं लिखा जाएगा। परीक्षा में फेल अथवा कंपार्टमेंट आने वाले परीक्षार्थियों का मनोबल न गिरे, इसके लिए बोर्ड अब अंकपत्र से फेल या कंपार्टमेंट जैसे शब्द हटा रहा है। इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्यों से सुझाव भी मांगे गए हैं। पूछा गया है कि फेल या कंपार्टमेंट जैसे शब्द की जगह किन शब्दों का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से जारी होने वाले परीक्षाफल में पास एवं फेल दोनों विद्यार्थी शामिल होते हैं। परीक्षा में दो विषय में फेल होने वालों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। बोर्ड ने तय किया कि अब जो छात्र फेल हो जाएंगे, उन्हें अंकपत्र तो मिलेगा लेकिन कंपार्टमेंट अथवा फेल शब्द नहीं लिखा होगा। सीबीएसई के सूत्रों का कहना है कि कंपार्टमेंट की जगह सप्लीमेंट्री परीक्षा जैसे शब्द लिखे जा सकते हैं। कंपार्टमेंटल परीक्षा को सेकेंड एग्जाम या विशेष परीक्षा का नाम दिया जा सकता है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि कुछ शब्द ऐसे हैं, जो निगेटिव होने का अहसास कराते हैं, इसका बच्चों पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अंकपत्रों में बदलाव का फैसला किया गया है। 2020 के बोर्ड के अंकपत्र में इसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें