सीबीएसई की ओर से 10वीं का परिणाम अब मई के दूसरे सप्ताह में आएगा। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम तैयार है, शनिवार तक बोर्ड की रिजल्ट को लेकर होने वाली बैठक नहीं होने से अब बैठक रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को हो सकती है। बैठक के बाद रिजल्ट घोषित हो सकता है।
बता दें कि 10वीं के परिणाम की तारीख अभी तक बोर्ड द्वारा साझा नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड ने यह बताया है कि वह कक्षा 10वीं का परिणाम जल्द जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक परिणाम छह मई, 2019 तक जारी हो सकते हैं। CBSE 10वीं परिणाम 2019 ऑफिशियल वेबसाइट
cbseresults.nic.in और
cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।