फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसईः अभिभावक विद्यालय की सम्बद्धता देखकर कराएं बच्चों का एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में प्रवेश ले रहे बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी है कि वह विद्यालय की संबद्घता देखकर ही प्रवेश लें। सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रवेश लेने से पहले विद्यालय के बारे में अवश्य जांच कर लें। गलत होडिंग लगाकर स्कूल अभिभावकों को भ्रमिक कर रहे हैं, सीबीएसई ने अभिभावकों से इस प्रकार की चालबाजी से बचने की सलाह दी है। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर स्कूल के स्टेट्स को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा है कि ऐसा देखने में आया है कि कुछ गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जिनकी एप्लीकेशन अभी अंडर प्रोसेस है या बोर्ड की ओर से रिजेक्ट की जा चुकी है, वह भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त लिखकर गुमराह कर रहे हैं। सीबीएसई के पास मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूल वाले शहर में बडे़-बड़े होर्डिंग से गलत सूचना देकर बहका रहे हैं। वो अपने होर्डिंग में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त, सीबीएसई पैटर्न, जल्द सीबीएसई से मान्यता मिलने वाली है, सीबीएसई के मानक के अनुरूप जैसे वाक्य लिखते हैं। सीबीएसई ने कहा है कि अभिभावक इससे कतई भ्रमित न हों। सीबीएसई नियमों के मुताबिक ऐसे स्कूल किसी भी तरह की बोर्ड परीक्षा नहीं करा सकते हैं
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है स्कूल बच्चों एवं अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए बोर्ड के गलत नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अभिभावकों से कहा गया है कि यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन कराने जा रहे हैं तो सीबीएसई के लिंक से चेक कर लें कि स्कूल मान्यता प्राप्त है कि नहीं। मान्यता नहीं होने के बाद भी गलत होर्डिंग से बड़ी संख्या में स्कूल अभिभावकों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि स्कूल मान्यता प्राप्त हैं कि नहीं। सीबीएसई ने कहा है कि जो भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराने जा रहे हैं, वो ऐसे स्कूलों से सचेत रहें। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे में पता करने के लिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें