फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 10 वीं,12वीं में सीधे प्रवेश ले सकेंगे दूसरे शहरों से आए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
cbse 10th and 12th admission 2020 news
विज्ञापन
-दूसरे शहरों में पढ़ने वाले और अब अपने घरों को लौटे छात्र सात सितंबर तक स्कूलों में करें आवेदन
विज्ञापन

प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दूसरे शहरों में पढ़ाई करने वाले और कोरोना संक्रमण के कारण घर लौटे दसवीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को सीधे नामांकन की अनुमति दे दी है। ये छात्र-छात्राएं अपने शहर के किसी भी स्कूल में नामांकन ले सकते हैं। इसके लिए सात सितंबर तक स्कूल में आवेदन करना होगा। इसके बाद स्कूल की ओर से इनका नाम नाम बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड 30 सितंबर तक नामांकन को मंजूरी देगा।
कोरोना के कारण लॉकडाउन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं कोटा, जयपुर, देहरादून, दिल्ली, हैदराबाद, विशाखापट्टम, चेन्नई आदि शहरों से वापस अपने घर आ गए हैं। ये छात्र-छात्राएं उन शहरों के स्कूलों में पहले से ही नौवीं-ग्यारहवीं का पंजीकरण करवा चुके थे। वहीं से उन्होंने नौवीं-ग्यारहवीं पास की। अब कोरोना के उन्हें घर लौटना पड़ा है। इनके लिए सीबीएसई ने नामांकन की सुविधा दी है। घर लौटे छात्र-छात्राओं का साल खराब न हो इसलिए सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं में सीधे नामांकन का मौका दिया है।
विज्ञापन

कोरोना के आधार पर होगा नामांकन
-सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कोरोना के चलते जो छात्र अपने घर लौट आए हैं, उनका नामांकन मेडिकल कैटेगरी ग्राउंड पर किया जाएगा। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि दसवीं, बारहवीं में नामांकन ट्रांसफर अथवा मेडिकल ग्राउंड पर ही होता है। यह सुविधा मात्र 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए दी गई है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने कोरोना के कारण दूसरे शहरों में पढ़ाई कर रहे और अब अपने घरों को लौटे छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया है। इन्हें उनके ही शहर के स्कूल में दसवीं- बारहवीं में सीधे नामांकन की सुविधा दी गई है। -संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें