छठवीं बार सीबीआई टीम शनिवार को जिले में आई। टीम के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप में कारोबारी रामअभिलाष पांडेय, नेपाली निषाद, खेमराज, नरनारायण मिश्र, रमाकांत द्विवेदी, योगेंद्र यादव के घर पर छापेमारी किया। सुबह तकरीबन सात बजे कारोबारियों के घर में टीम के सदस्य दाखिल हुए। टीम ने कारोबारियों के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान बालू खनन से जुडे जो भी दस्तावेज हाथ सभी को कब्जे में ले लिया। लगभग पांच घंटे तक चली छापेमारी के दौरान कारोबारियों के गांव में सन्नाटा छाया रहा। टीम की छापेमारी से एक बार कारोबारियों के साथ ही प्रशासनिक गलियारे में हडक़ंप मच गया है।