फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू पाल हत्याकांडः सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
राजूपाल हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई टीम फरार चल रहे खालिद अजीम उर्फ मो. अशरफ के घर नोटिस चस्पा करने पहुंची। खुल्दाबाद पुलिस के साथ पहुुंची टीम ने उसके घर व कार्यालय के साथ कई अन्य स्थानों पर भी नोटिस चस्पा करने के साथ मुनादी भी करवाई।

शहर पश्चिमी से बसपा विधायक रहे राजू पाल की 2005 में हत्या कर दी गई थी। जिसमें अतीक व अशरफ समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। 22 जनवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिसने अतीक व उसके भाई अशरफ के अलावा रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, इसरार अहमद, जावेद, गुलफुल उर्फ रफीक अहमद, गुलहसन व अब्दुल कवि को आरोपी बनाया है। इससे पहले इस मामले में सीबीसीआईडी व उससे पहले पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अशरफ मामले मेें लंबे समय से फरार चल रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर सीबीआई कोर्ट से अशरफ के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी दी गई। सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को सीबीआई इंस्पेक्टर संदीप गौतम, इंस्पेक्टर आरए शुक्ला व उनकी टीम अशरफ के खुल्दाबाद स्थित आवास पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया।

इसके बाद चकिया स्थित कार्यालय, मरकरी चौराहा, बैरियर तिराहा, करेली के मस्तान मार्केट में नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी कराई। इस दौरान खुल्दाबाद प्रभारी विनीत सिंंह भी मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

26 मार्च तक होना है हाजिर

कोर्ट की ओर से जारी नोटिस में एक लाख के इनामी अशरफ को 26 मार्च तक हाजिर होने की मोहलत दी गई है। सूत्रों का कहना है कि इस अवधि के बाद सीबीआई की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर कुर्की की कार्रवाई की अनुमति मांगी जाएगी। बता दें कि एडीजी जोन की ओर से उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही उस पर ढाई लाख के इनाम का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

साल 2005 में हुई थी हत्या

25 जनवरी, 2005 को इलाहाबाद पश्चिमी से बसपा विधायक राजू पाल की दिन-दहाड़े गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी। इस गोलीबारी में देवी पाल व संदीप यादव की भी मौत हुई थी। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। इस हत्याकांड से ठीक 16 दिन पहले विधायक राजू पाल की पूजा पाल से शादी हुई थी। पूजा पाल ने थाना धूमनगंज में इस हत्या की एफआईआर दर्ज कराते हुए अतीक व उसके भाई अशरफ उर्फ खालिद आदिम को नामजद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें