फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम फिर पहुंची आयोग

Mon, 06 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई की टीम सोमवार को फिर आयोग पहुंची। इस दौरान टीम ने पीसीएस-2015, पीसीएस-2011 समेत कुछ अन्य भर्ती परीक्षाओं से संबंधित अभिलेख खंगाले। साथ ही आयोग में कुछ कर्मचारियों एवं अफसरों से पूछताछ की। सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब विभिन्न परीक्षाओं की जांच के लिए अलग-अलग टीमों को काम पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की एक नई टीम दिल्ली से इलाहाबाद पहुंची है। सोमवार को टीम के सदस्य आयोग पहुंचे और वहां घंटों जांच-पड़ताल की। पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसरों से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर टीम ने आयोग में कुछ अभिलेख खंगाले और आयोग के अफसरों से कुछ जरूरी सूचनाएं भी मांगीं। इसके अलावा कई अनुभागों में तैनात कर्मचारी एवं अफसरों से भी पूछताछ की गई। वहीं, पीसीएस-2011 की जांच शुरू कर चुकी सीबीआई की टीम ने शासन से यह जानकारी मांग रखी है कि इस परीक्षा के चयनित अफसर वर्तमान में कहां तैनात हैं।

इसके अलावा आयोग से भी सीबीआई ने पीसीएस-2011 के मामले में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी हैं। जाति विशेष के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त नंबर देकर लाभ पहुंचाए जाने की शिकायत के आधार पर सीबीआई पीसीएस-2011 की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आयोग पहुंची टीम ने पीसीएस-2011 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख आयोग से मांगे हैं। साथ ही मौके पर भी कुछ अभिलेखों की जांच पड़ताल की। इसके अलावा सीबीआई ने कुछ अन्य परीक्षाओं से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल भी की। साथ ही कुछ अभिलेख टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें