फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर के परिजनों के साथ सिविल लाइंस पुलिस भी गई थी भोपाल

विज्ञापन
CBI can record reports submitted to many, fall on many - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी मेयर की पौत्री की तलाश में भोपाल गई पुलिस
विज्ञापन

एक दिन पहले वायरल वीडियो में शादी करने की कही थी बात
अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दर्ज कराया है मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व डिप्टी मेयर की पौत्री दीक्षा अग्रवाल की तलाश में पुलिस की एक टीम भोपाल भेजी गई है। हालांकि देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। उधर उसकी कोई खोज-खबर न मिलने से परिजन परेशान रहे। बता दें कि परिजन आशंका जता चुके हैं कि संपत्ति की लालल में उसकी हत्या भी हो सकती है।
पूर्व डिप्टी मेयर मुरारीलाल अग्रवाल की पौत्री दीक्षा अग्रवाल पांच जुलाई को संदिग्ध हाल में गायब हो गई थी। परिजन खोजबीन में लगे थे कि तभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हड़कंप मच गया। इसमें दीक्षा अपनी मर्जी से शादी करने की बात कहते हुए परिजनों से तंग न करने की बात कहते दिखाई पड़ी। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे अगवा कर जबरन यह वीडियो बनाया गया। परिजनों ने भोपाल निवासी ऋतुराज व उसके माता-पिता पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को दीक्षा की तलाश में पुलिस की एक टीम भोपाल भेजी गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता दीक्षा को सकुशल बरामद करना है। उसके मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की क्या सच्चाई है। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीक्षा की तलाश में पुलिस की एक टीम भोपाल भेजी गई है। आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों संग पहले भी गई थी पुलिस
उधर सोमवार को यह बात भी सामने आई है कि कुछ दिन पहले दीक्षा की तलाश में उसके परिजनों के साथ सिविल लाइंस पुलिस भी भोपाल गई थी। वहां पहुंचकर पुलिस ने मामले की जानकारी कोलार थाना पुलिस को दी थी जिसके बाद दोनों जगहों की पुलिस के साथ घरवाले आरोपी ऋतुराज के घर पहुंचे थे। लेकिन वहां उसके माता-पिता ने दीक्षा के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपी पिता ने भी दी तहरीर
उधर आरोपी ऋतुराज के पिता बीके राजपूत ने दीक्षा के घरवालों पर अभद्रता व धमकाने का आरोप लगाते हुए भोपाल के कोलार थाने में शिकायत की है। उनका आरोप है कि सात जुलाई को दीक्षा के परिजनों ने उनके घर में घुसकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। 13 जुलाई को दीक्षा के पिता पवन अग्रवाल अन्य लोगों के साथ उनके घर आए और अभद्रता करते हुए जबरदस्ती घर में घुसने लगे। टीआई कोलार अनिल बाजपेई ने बताया कि शिकायत मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें