फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धूमनगंज में तीन घंटे तक चली सीबीआई की कार्रवाई, जुटाईं कई अहम जानकारियां

Wed, 26 Nov 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीबीआई ने कांधला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन प्रोजेक्ट में 6.50 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से मुआवजा देने के मामले में धूमनगंज स्थित सुनील कुमार अहिरवार के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने कांधला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन प्रोजेक्ट में 6.50 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से मुआवजा देने के मामले में धूमनगंज स्थित सुनील कुमार अहिरवार के घर पर छापा मारा। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने कई अहम जानकारियां जुटाईं।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार अहिरवार के ठिकाने से सीबीआई को पता चला कि अधिकारियों और बाहरी लोगों की मिलीभगत से गलत नाम मुआवजे की सूची में शामिल किए गए। जानबूझकर बैंक अकाउंट नंबर में बदलाव कर मुआवजा अपात्रों को दे दिया गया। सबसे ज्यादा फर्जी मुआवजा प्रयागराज से दिया गया है। यह राशि चार करोड़ से अधिक बताई गई है।

उन्होंने फर्जी बैंक खाते खोलकर उसमें आई मुआवजे की रकम को ट्रांसफर कर दिया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की शिकायत पर सीबीआई जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान प्रयागराज के अलावा अन्य कई शहरों में भी फर्जी तरीके से मुआवजा देने का खुलासा हुआ। इसे लेकर टीम को कई साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम अन्य ठिकानों पर भी छापे मार सकती है। यहां से जुटाए गए दस्तावेजों को टीम अपने साथ ले गई है। वहीं सुनील कुमार अहिरवार से मुआवजा देने के नाम पर फर्जी तरीके से खुलवाए गए बैंक खातों को लेकर भी सीबीआई रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें