फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोविड संक्रमित घटे पर सावधानी है जरूरी, ठीक होने वाले बढ़े

Sat, 07 Nov 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों और एक्टिव मरीजों की घटती संख्या राहत देने वाली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग दिवाली बाद की स्थितियों को चुनौतीपूर्ण मानकर तैयारी में लगा है। कोविड केयर सेंटरों को सैनिटाइज किया जा रहा है, जो फिलहाल खाली हैं। शुक्रवार को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा सौ से कम 91 रहा। पॉजिटिव मरीजों से ज्यादा 112 लोगों ने कोरोना को मात दी। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमण मुक्त होने वाले 14 मरीजों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 98 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा किया। अब तक 17389 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। 

दिल्ली में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के बयान को स्वास्थ्य विभाग गौर से ले रहा है। सीएमओ के मुताबिक दिवाली पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और बाजारों में भीड़ भी होगी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने बताया कि कोविड जांच का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन संक्रमितों की संख्या घट रही है। उन्होंने बताया कि संक्रमण कम हो रहा है या फिर बढ़ा इसका सही आकलन 25 नवंबर तक ही हो पाएगा। हम संक्रमितों की ट्रेसिंग और उनके उपचार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा शून्य, आठ दिन में सिर्फ एक जान गई

30 अक्तूबर से छह नवंबर तक कोरोना संक्रमितों से मौत के मामले में भी राहत मिली है। आठ दिन में सिर्फ एक नवंबर को अन्य बीमारियों से पीड़ित एक संक्रमित की जान गई। लगातार पांचवें दिन कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। 

अस्पतालों  में भर्ती हैं 131 संक्रमित, होम आइसोलेशन में 98

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में अब तक 24425 संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के मुताबिक शुक्रवार को एलथ्री एसआरएन अस्पताल में 65, बेली में 44 और यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 22 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम, रेलवे हॉस्पिटल में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक 17389 लोग होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वही विभिन्न कोविड अस्पतालों में 5829 मरीजों का इलाज किया जा चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें