फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सावधानी जरूरी ... धनतेरस पर यलो जोन में पहुंचा वायु प्रदूषण

विज्ञापन
लाइव सेंसर मशीन में दर्ज किया गया प्रयागराज का वायु प्रदूषण और झूंसी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
धनतरेस पर्व पर शनिवार की शाम को प्रयागराज का वायु प्रदूषण यलो जोन में पहुंच गया। इससे आने वाले दिनों में सांस और दमा रोगियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली पर्व को देखते हुए अब तक कोई दिशा निर्देश भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से झूंसी, नगर निगम और एमएनआईटी में लगाई गई लाइव सेंसर मशीन ने शनिवार को झूंसी और सिविल लाइंस का वायु प्रदूषण खराब बताया है।
इसके मुताबिक, शनिवार की शाम छह बजे सिविल लाइंस में पीएम 2.5 का स्तर 178 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 191 दर्ज किया गया। इसी प्रकार झूंसी में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 85 और पीएम 10 का स्तर 145 दर्ज किया गया। एमएनआईटी की लाइव सेंसर मशीन ने पीएम 2.5 का स्तर 113 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 123 बताया। लाइव सेंसर मशीनों के अनुसार शनिवार को पूरा प्रयागराज यलो जोन में रहा। माना जा रहा है कि आज से शुरू होने वाले छह दिवसीय रोशनी पर्व के कारण आगे के दिनों में वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

उधर, दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अब तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। विदित हो कि पिछले वर्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 125 डेसीबल से अधिक आवाज वाले पटाखों पर पाबंदी के दिशा निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें