फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : शहर में सक्रिय है महिला टप्पेबाजों का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में महिला टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद इसके जेवर और पैसा चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर गिरोह ने ताबड़तोड़ तीन घटनाओं को अंजाम दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा सड़क के ई-रिक्शा चालक की सास से चेन टप्पेबाजों ने उड़ाकर बेच दिया। बच्चे को ई-रिक्शा से स्कूल ले जा रही महिला की चेन टप्पेबाजों ने गायब कर दिया। रविवार को मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से एक महिला यात्री से जेवर और पैसे की टप्पेबाजी की गई।
लगातार हो रही घटनाओं से हलाकान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया, लेकिन गिरोह की दूसरी महिलाएं आज भी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहती हैं। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर ही इनका ठिकाना है। सुबह-शाम जंक्शन के यात्रियों को निशाना बनाया जाता है। दिन शहर में गिरोह की अलग-अलग ग्रुप शहर में घूमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह की दूसरी महिलाओं की तलाश की जा रही है। लोगों को भी जागरूक रहने का निर्देश दिया गया है। किसी तरह की शंका होने पर पुलिस की मदद ली जा सकती है।
प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें