फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व अधिकारियों के जेल जाने के बाद मचा हड़कंप

Wed, 28 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 करोड़ों रुपये के एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) घोटाले में इलाहाबाद के पूर्व सीएमओ डॉ. पीके सिन्हा और पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. एसएन पांडेय के सीबीआई कोर्ट में आत्म समर्पण के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों अधिकारी इस वक्त डासना जेल में हैं, जिसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह चर्चा कर रहे हैं कि अब किसकी बारी है। घोटाले में कई पूर्व सीएमओ के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएमओ डॉ. पीके सिन्हा इलाहाबाद में एक साल तक (वर्ष 2008-2009) सीएमओ रहे हैं। उनके समय में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए, जिसकी पुष्टि सीबीआई जांच में हुई। सीबीआई यहां तीन वर्ष से जांच कर रही है। सीएमओ दफ्तर में उसने अपना कैंप कार्यालय खोला। 2007 (इलाहाबाद में एनआरएचएम की शुरूआत 2007 से हुई) से लेकर उसे 2011 तक के रिकार्ड खंगाले। सीएमओ कार्यालय से लेकर जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रिकार्ड मंगाकर देखे गए। सीबीआई ने यहां के कई अधिकारियों से पूछताछ भी की। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सीबीआई ने पूर्व सीएमओ डॉ. पीके सिन्हा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

 इसके अलावा उसने इलाहाबाद के पूर्व क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन पांडेय को भी घोटाले का जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद कोर्ट में कार्रवाई शुरू कर दी गई। वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि सीबीआई की विशेष कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सीएमओ डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. एसएन पांडेय ने गाजियाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इस वक्त वह डासना जेल में हैं। सूत्रों का कहना है कि डॉ. सिन्हा, डॉ. पांडेय की तरह कई और सीएमओ हैं जिन पर जल्दी ही गाज गिरने वाली है। सीबीआई ने उनके खिलाफ भी सबूत एकत्र कर लिए हैं, उनके खिलाफ भी सीबीआई कोर्ट में जल्दी ही रिट दायर कर गिरफ्तार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें