फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गोशाला में जलभराव और कीचड़ से गोवंश बेहाल

Thu, 10 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरखपुर।उमरिया गैंदा गौशाला का हाल बेहाल
विज्ञापन
विकासखंड के उमरिया बादल उर्फ गैंदा गांव स्थित गोशाला में 449 गोवंश बारिश के कारण परेशानी झेल रहे हैं। गोशाला परिसर में जलभराव और कीचड़ से गोवंशों को खड़े होने में भी दिक्कत हो रही है। बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अलावलपुर और जोगीपुर गोशालाओं के गोवंशों को उमरिया बादल गोशाला लाया गया है। वहीं, अब्दालपुर खास गोशाला के गोवंशों को शंकरगढ़ विकासखंड के सोनवर्षा स्थित गोशाला भेजा गया है।
गोवंशों की बड़ी संख्या में आमद के बाद उमरिया बादल की गोशाला में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। गोशाला में भूसा तो दिखाई दिया, लेकिन हरे चारे का अभाव है। ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि गोवंशों को सुबह-शाम चरी खिलाई जा रही है। यह चरी करीब 10 किलोमीटर दूर से मंगवाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों गोवंशों को लाने से पहले पर्याप्त व्यवस्थाएं क्यों नहीं की गईं। बीडीओ सुभाष चंद्र ने बताया कि जल्द ही गोवंशों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें