फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती के लिए श्रेणीवार प्राप्तांक जारी

विज्ञापन
categorywise score issued for recruitment - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रवक्ता भर्ती के लिए श्रेणीवार प्राप्तांक प्रतिशत जारी
विज्ञापन

अर्ह अभ्यर्थियों से यूपीपीएससी ने आठ अगस्त तक मांगे आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने दो प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता मास कम्युनिकेशन के सात पदों पर भर्ती के लिए श्रेणीवार प्राप्तांक प्रतिशत जारी कर दिए हैं। इस आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों से आयोग ने आठ अगस्त तक परंपरागत आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता मास कम्युनिकेशन के पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने वर्ष 2014-15 में ऑनलाइन आवेदन लिए थे लेकिन चार साल से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रवक्ता मास कम्युनिकेशन के छह पदों के लिए अनारक्षित का श्रेणीवार प्राप्तांक प्रतिशत 66 एवं ग्रेड प्वाइंट तीन, ओबीसी का प्राप्तांक प्रतिशत 62, एससी का प्राप्तांक प्रतिशत 62 एवं ग्रेड प्वाइंट एक निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रवक्ता मास कम्युनिकेशन के एक अनारक्षित पद के लिए प्राप्तांक प्रतिशत 73 एवं ग्रेड प्वाइंट एक निर्धारित किया गया है। आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और श्रेणीवार प्राप्तांक प्रतिशत एवं ग्रेड प्वाइंट धारित करते हैं, वे परंपरागत प्रत्यावेदन भरकर सभी प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियों के साथ सचिव लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को संबोधित करते हुए आठ अगस्त तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग के गेट नंबर तीन पर हॉर्डकॉपी जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें