फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय जनगणना पिछड़े वर्ग के लोगों को देगी अपनी पहचान : पटेल

Sun, 04 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जातीय जनगणना कराए जाने का फैसला लेकर भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने का काम किया है। इससे अन्य पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी संख्या की पहचान होगी।
विज्ञापन

उक्त बातें नारीबारी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा यमुनापार द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने कहीं। उन्होंने बताया कि मोदी के अलावा गैर भाजपाई सरकार ने जातीय जनगणना कराने का कभी साहस नहीं जुटाया। इस मौके पर सुभाष सिंह, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, धर्मराज पाल, आशीष पाल, गिरीश चतुर्वेदी, प्रदीप मिश्रा, संजय पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें