फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक ही रात दो घरों से नकदी व जेवरात चोरी

Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। चोरों ने एक ही गांव के दो घरों से नकदी व जेवरात चोरी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हेमापुर गांव की रहने वाली उषा देवी बीती रात अपने दरवाजे के सामने रात में सो गई। इसी बीच बदमाशों ने कमरे में रखा सोने की लॉकेट, झुमका एवं चांदी के जेवरात के साथ ही 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट आई। दूसरी घटना में हेमापुर गांव निवासी के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि पुलिस ने चोरी की घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें