फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन कर बेच रहे थे शराब, मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रयागराज। कर्नलगंज के कटरा में नियम विरुद्ध तरीके से शराब बेचना दुकान मालिक को महंगा पड़ा। पुलिस ने उसके साथ ही सेल्समैन व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट कटरा चौकी इंचार्ज राजेश उपाध्याय की ओर से दिखाई गई है। उनकी ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गस्त करते हुए वह शनिवार रात कटरा क्षेत्र में पहुंचे तो देखा कि कटरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान रात 8:00 बजे भी खुली हुई थी। यही नहीं यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मामले में दुकान मालिक अभिषेक जयसवाल, सेल्समैन कमला शंकर निवासी हनुमानगंज सराय इनायत और गुरु प्रसाद विश्वकर्मा निवासी पूरा बल्दी कीडगंज के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया है। धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिख कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें