फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन काउंटरों में रेलवे आज से यात्रियों को देगा रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जनता कर्फ्यू के दिन से निरस्त चल रही ट्रेनों में जिन यात्रियों ने अपनी बुकिंग रेलवे काउंटरों के माध्यम से करवा रखी थी, उनका रिफंड सोमवार से उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दिया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से बताया गया कि सोमवार को पीआरएस काउंटर पर उपलब्ध धन के हिसाब से ही यात्रियों को रिफंड दिया जाएगा। इसलिए यात्री हड़बड़ाएं ना। 25 मई को ही एक साथ सभी यात्रियों को रिफंड लेने के लिए आने की जरूरत नहीं है । रिफंड की प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी। दरअसल कोविड-19 की वजह से 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू के दिन से ही देश भर में संपूर्ण यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। तमाम यात्रियों ने 120 दिन एडवांस के अपने रिजर्वेशन ट्रेनों में करवा रखे थे। ट्रेन निरस्त होने की वजह से यात्रियों के टिकट भी अपने आप ही रद्द हो गए। जिन यात्रियों ने अपने ऑनलाइन टिकट बुक कर आए थे उनका रिफंड तो अपने आप ही खातों में आ गया, जबकि जिन लोगों ने रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से अपने टिकट कराए थे , उनका रिफंड लटक गया । हालांकि रेलवे की ओर से बीच में यात्रियों को कई बार सूचना दी गई कि उनका रिफंड दिया जाएगा । फिलहाल एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से 2 दिन पहले ही बयान जारी किया गया था कि 25 मई से ऐसे यात्री, जिन्होंने 22 मार्च या उसके आगे की तिथियों में अपने रिजर्वेशन तमाम ट्रेनों में करवा रखे थे, उनका रिफंड सोमवार से दिया जाएगा। इस बारे में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित का कहना है कि सोमवार से यात्रियों को रिफंड दिया जाएगा । यह रिफंड पीआरएस काउंटर पर उपलब्ध धन के हिसाब से दिया जाएगा ।यानी कि यह जरूरी नहीं कि जितने यात्री रिफंड के लिए पहुंचे उन्हें उनका रिफंड सोमवार को ही मिल जाए। प्रयास किया जाएगा कि 26 मई से जितने भी यात्री रिफंड के लिए आए उनका शत प्रतिशत रिफंड काउंटर से चुका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें