फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: लाकडाउन के दौरान शादी, दूल्हा-दूल्हन समेत आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान कीडगंज में दो दिन पहले हुई शादी के मामले में पुलिस ने दुल्हा-दुल्हन समेत कुल आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि दो दिन पहले कीडगंज के भार्गव रोड पर रहने वाले अग्रवाल परिवार में बेटी की शादी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


यहां नैनी निवासी वर दीपांशू अग्रवाल व वधु अकांक्षा परिणय सूत्र में बंधे। जानकारी पर पुलिस ने वर-वधु समेत युवती के पिता दिनेश कुमार, मां सीमा, ताऊ रमेश, ताई ऊषा, भाई मनीष, भाभी श्वाती समेत तमाम रिश्तेदारों पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस का कहना है कि कोरोना संकट को देखते हुए किसी भी तरह के आयोजन पर रोक है। इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि वर-वधु समेत आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही कई अज्ञात रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें