फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूर अली पार्क के 100 प्रदर्शनकारियों पर एक और केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरअली पार्क के 100 प्रदर्शनकारियों पर एक और केस
विज्ञापन

खुल्दाबाद के मंसूरअली पार्क में सीएए को लेकर नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने 100 प्रदर्शनकारियों पर केस लिखा है। इसमें एक व्यक्ति को नामजद भी किया गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
सीएए के विरोध में रोशनबाग स्थित मंसूर अली पार्क में 12 जनवरी से धरना चल रहा है। पुलिस ने कई बार इसे खत्म कराने की कोशिश की लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले दिनों अफसरों ने कुछ प्रदर्शनकारियों संग मीटिंग भी की। इसके बाद भी वह धरनास्थल से हटने को तैयार नहीं हुए। उधर मंगलवार को खुल्दाबाद पुलिस ने एक नामजद समेत 100 प्रदर्शनकारियों पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटाला प्रभारी की ओर से तहरीर देकर बताया गया है कि सोमवार दोपहर तीन से पांच बजे के बीच सुल्तानपुर निवासी रमीज समेत 100 प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्ती व बैनर थामे सीएए को लेकर नारेबाजी की। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बता दें कि धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में एक बार पहले भी कई नामजद व अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज हो चुका है। इसमें नामजद आरोपियों को पुलिस की ओर से नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें