फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud : नाइजीरियन गिरोह से जुड़ रहा दो करोड़ की ठगी का मामला, मंत्री नंदी के बेटे की फोटो लगाई थी जालसाजों ने

Mon, 18 Nov 2024 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस को शक है कि ठगी में नाइजीरियाई गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस अब सभी पहलुओं को खंगालने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल थाना से रवाना टीम बरेली के आईसीआईसीआई, कोलकाता के एक्सिस और सिलीगुड़ी के यूको बैंक से ठगों के खातों की जानकारी इकट्ठा कर ली है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाट्सएप पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे की तस्वीर लगाकर 2.08 करोड़ रुपये ठगी के मामले में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। साइबर पुलिस की जांच में मामला अब नाइजीरियन गिरोह से जुड़ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि ठगी में नाइजीरियाई गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस अब सभी पहलुओं को खंगालने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल थाना से रवाना टीम बरेली के आईसीआईसीआई, कोलकाता के एक्सिस और सिलीगुड़ी के यूको बैंक से ठगों के खातों की जानकारी इकट्ठा कर ली है।

अब इन खातों के माध्यम से पुलिस नाम और पते का सत्यापन कर रही है। साथ ही दस्तावेज में बैंक में दी गई फोटो को भी साइबर पुलिस हासिल कर चुकी है। इसी के आधार पर टीम ने तेजी से जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस नाइजीरियन गिरोह को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

इस तरह काम करता है गिरोह

नाइजीरियन गिरोह को किराये और कमीशन पर बैंक खाते मुहैया कराने वाले कई गिरोह का अन्य शहरों में पर्दाफाश हो चुका है। ऐसे में अगर इस केस में नाइजीरियन गिरोह सामने आता है तो पूरी संभावना है कि खाते किरासे या कमीशन पर दिया गया है। इनके एजेंट कुछ ऐसे लोगों की तलाश करते हैं, जो अपने बैंक खातों को पांच से दस हजार रुपये देकर खाता खरीद लेते हैं या फिर रकम जमा होने पर पांच से 10 फीसदी पैसा देते हैं।

खातों से निकाले गए ज्यादातर पैसे

सूत्रों के अनुसार, जालसाजों ने ठगी की ज्यादातर रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से निकाल लिया है। साथ ही कुछ पैसों से क्रिप्टो करेंसी भी खरीदी गई है। जांच में अब तक ठगी की रकम 2.08 करोड़ को 100 से अधिक खातों में ट्रांसफर किया गया है। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि ठगों को पकड़ने के लिए साबइर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

एनआरआई बुजुर्ग महिला से 6.50 लाख की ठगी

स्वीडन में रहने वाली एनआरआई बुजुर्ग महिला से 6.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदाराें ने मकान खरीदने व बनवाने के नाम पर यह धोखाधड़ी की। करेली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शीला सरन पत्नी जवाहर लाल गुप्ता मूलरूप से कोठापार्चा बताशा मंडी की रहने वाली हैं। वह पिछले कई साल से स्वीडन में रह रही हैं। उनका आरोप है कि रिश्तेदार अविनाश गुप्ता, कोनाल गुप्ता व उसकी मां कामिनी गुप्ता ने मकान खरीदने के नाम पर उनसे अलग-अलग बार में 15.80 लाख रुपये लिए।

इसमें से मकान स्वामिनी को महज नौ लाख रुपये दिए और शेष रकम अपने पास रख ली। पूछने पर कहा कि मकान बनवाते समय इसका हिसाब हो जाएगा। वह बार-बार रुपये मांगती रहीं और वह किसी न किसी बहाने टालते रहे। दिसंबर 2023 में वापस आकर उन्होंने फिर रुपये मांगे तो गालीगलौज कर हत्या की धमकी दी। करेली प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें