फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने के बाद युवती को धमकी
विज्ञापन

धूमनगंज के लालबाग कालोनी की रहने वाली कुसुम यादव ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया तो ससुराल वाले धमकी देने लगे। कुसुम ने एसएसपी को पत्र भेजकर एक और मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कुसुम की शादी 2010 में चक निरातुल के अविनाश यादव के साथ हुई थी। कुसुम का कहना था कि शादी में करीब 25 लाख का खर्च किया गया था। इसके बाद भी और दहेज लाने के लिए लगातार मारपीट की जाती रही। पहले तो घर वालों ने समझा बुझाकर परिवार बचाने को कहा लेकिन जब अति हो गई तो जनवरी में दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। बयान भी हो गया। इसके बाद भी आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उल्टा ससुराल वाले धमकी दे रहे हैं। कुसुम ने एसएसपी को पत्र भेजकर पूरी बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें