फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों से मारपीट करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज, साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों से मारपीट करने वाले युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने युवक के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रामा सेंटर में मंगलवार को आयुष शुक्ला नाम का युवक हाथ की नस काट कर आया था। पता चला था की उसने प्रेमिका से विवाद के बाद नशे में धुत होकर हाथ काटा था। ट्रामा सेंटर में आयुष और उसके साथ के लोगों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं उसके साथ के लोगों ने मरीज को जबरदस्ती वहां से ले जाने की कोशिश भी की थी। इस मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और अमजद नाम के उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लौटन हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, तमंचा बरामद
करेली के बक्शी मोढ़ा में हुए लोटन निषाद हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह तमंचा बरामद हो गया, जिससे हत्या हुई थी। गौरतलब है कि लोटन निषाद की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह जमाती मामले में टिप्पणी कर रहा था। उसकी टिप्पणी के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। उस समय तो लोगों ने बचाव कर मामला ठंडा कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद हथियारबंद लोगों ने तमंचे से लोटन की हत्या कर दी। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने अन्य लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन फारुख बचा हुआ था। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद नहीं हुआ था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लोटन हत्याकांड में शामिल फारुख बख्शी मोड़ा में आया हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
डकैती के अभियुक्तों पर गैंगस्टर
शंकरगढ़ थाना के प्रयागराज रीवा हाईवे पर सुर बद तालाब के पास पिछले साल सितंबर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने मानसिंह भारतीय, अमर बहादुर पटेल, संजय पटेल सनी भारतीय और इंद्रेश कुमार पटेल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 30 के खिलाफ रिपोर्ट
जनपद पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन में बुधवार को 212 नाका और चौराहों पर चेकिंग लगाई और 30 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की। इस दौरान 645 वाहनों का चालान किया गया और 5 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें