स्टांप जमा करने पर कुंभ प्रतापगढ़ के टोल प्लाजा के खिलाफ डीएम प्रतापगढ़ की कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस टोल प्लाजा की ओर से भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अदा की जाने वाली 43 करोड़ 54 लाख दो हजार रुपये की धनराशि के दो फीसदी के हिसाब से 87 लाख आठ हजार 40 रुपये का देय स्टांप शुल्क अदा नहीं किया गया।
वहीं, फतेहपुर के बडौरी बिंदकी के टोल प्लाजा पर तीन करोड़ 15 लाख 43 हजार 200 रुपये, कटोघर के टोल प्लाजा पर दो करोड़ 39 लाख 29 हजार 240 रुपये और जिंदपुर सदर के टोल प्लाजा पर 23 लाख 73 हजार 200 रुपये का स्टांप शुल्क बकाया है। तीनाें टोल प्लाजा के खिलाफ डीएम कोर्ट में मकदमा दर्ज कराया गया है।
महज 100 रुपये के स्टांप पर निबंधन विभाग को लगाया करोड़ों का चूना
प्रयागराज मंडल में संचालित ज्यादातर टोल प्लाजा ने महज 100 रुपये के स्टांप शुल्क पर अनुबंध करते हुए निबंधन विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। निबंधन विभाग अब सभी टोल प्लाजा की अनुबंध धनराशि के बारे में जानकारी जुटा रहा है ताकि स्टांप की कमी निकालते हुए संबंधित टोल प्लाजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सके।
प्रयागराज मंडल में किसी भी टोल प्लाजा ने अनुबंधन राशि के अनुरूप स्टांप शुल्क अदा नहीं किया है। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद देय स्टांप शुल्क अदा करने को तैयार नहीं हैं। इसी वजह से चार टोल प्लाजा के खिलाफ संबंधित डीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। - सुरेश कुमार त्रिपाठी, डीआईजी स्टांप