सपा, यादव समाज और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर कर्नलगंज पुलिस ने मनीष विश्वकर्मा पर केस दर्ज किया है। सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज निवासी आरोपी पर सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप और स्क्रीनशॉट वायरल करने का आरोप है। अधिवक्ता प्रशांत कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष विश्वकर्मा के इस कदम से पूरा समाज आहत है, पार्टी में भी भारी आक्रोश है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कर्नलगंज, नवाबगंज व सोरांव थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।