फाफामऊ। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति एवं उसके रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अमेठी की सुनीता देवी का उसके पति आशुतोष त्रिपाठी से विवाद चला आ रहा है। सुनीता देवी ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। जो न्यायालय में लंबित है। पीड़िता अपने बेटे के साथ लक्ष्मीपुरम फाफामऊ में रहती है। आरोप है कि पति अपने रिश्तेदार दीपक मिश्र के साथ मकान पर आया और मुकदमे लिए सुलह का दबाव बनाने लगा। मना करने पर पिटाई की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।