फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झूंसी-विवाहिता की मौत में आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर आक्रोश

Mon, 24 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी। थाना क्षेत्र के छतनाग रोड की सरायतकी कॉलोनी में आठ जनवरी की सुबह 23 वर्षीय विवाहिता कोमल यादव पत्नी कुलदीप यादव के मौत के मामले में अब तक पति के अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मायकेवालों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। मायकेवालों ने विवाहिता कोमल की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के उस्तापुर गांव निवासी कोमल यादव पुत्री फूलचंद्र यादव का विवाह तकरीबन डेढ़ साल पहले सालिगराम यादव के बेटे कुलदीप से हुआ था। पुलिस ने पति कुलदीप, मान सिंह, सुषमा, सालिक राम व पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें