फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराने पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मऊआइमा क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों का निकाह हरियाणा के दो व्यक्तियों से करा दिया गया। इसकी जानकारी स्वयं सेवी संगठन को हुई तो जांच में पता चला कि लाखों रुपये लेकर नाबालिग लड़कियों का दूसरे धर्म के दो व्यक्तियों से निकाह कराया गया। बाल कल्याण समिति से शिकायत की गई। प्रारंभिक जांच के बाद बृहस्पतिवार को लड़कियों के पिता और अपना दल (एस) महिला जिलाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


मऊआइमा क्षेत्र के रहने वाले रवींद्र सरोज (परिवर्तित नाम) ने 11 जनवरी को अपनी दो बेटियों का निकाह हरियाणा के दो व्यक्तियों से करा दिया था। इसकी क्षेत्र में काफी चर्चा थी। आरोप था कि रवींद्र ने पैसे लेकर अपनी नाबालिग बेटियों का निकाह करवाया है। इस बात की जानकारी जब मानव सेवा एवं सामाजिक संस्थान के सुभाष चंद्र पटेल को हुई तो उन्होंने बाल कल्याण समिति समेत कई जगह शिकायत की।

बाल विवाह के मामले को संज्ञान में लेते हुए बाल कल्याण समिति के आदेश पर बृहस्पतिवार को मऊआइमा थाने में अपना दल (एस) महिला जिलाध्यक्ष राम शीला पटेल, लड़कियों के पिता और शादी करने वाले हरियाणा के दो अज्ञात लोगों समेत छह के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाल विवाह के मामले में वादी सुभाष चंद्र पटेल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जल्द ही नाबालिग बहनों को बरामद करने की मांग की है। 

संचालक का आरोप, लाखों लेकर कराया गया निकाह

स्वयं सेवी संस्था संचालक और वादी सुभाष चंद पटेल ने बताया कि अपना दल एस महिला जिलाध्यक्ष राम शिला पटेल एवं विधायक के करीबी रवींद्र  पटेल ने लाखों रुपये लेकर दोनों नाबालिग बहनों की शादी दूसरे धर्म के व्यक्तियों से करवाई है। सूत्रों की माने तो पैसे के लालच में इलाके के कई गांव की बेटियों की शादी कई अन्य प्रांत में कराई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें