नेतराम चौराहा स्थित केक वाला रेस्टोरेंट में काम करने वाले अमन निषाद (23) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक शुभम चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नेतराम चौराहा स्थित केक वाला रेस्टोरेंट में काम करने वाले अमन निषाद (23) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक शुभम चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमन के पिता राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। धूमनगंज में उमरपुर नींवा निवासी कैंसर पीड़ित राजाराम ने बताया कि अमन उनका इलाज करा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों हालत बिगड़ने पर उसने शुभम से मजदूरी मांगी। इस पर शुभम ने ताना मारा कि मैंने तुम्हारे बाप का ठेका नहीं लिया है और पैसे दीपावली पर ही मिलेंगे।
विज्ञापन
राजाराम के अनुसार, जब अमन ने कहा कि पिता की हालत खराब है, पैसे दे दीजिए नहीं तो वह मर जाएंगे। इस पर शुभम ने जवाब दिया कि मेरी तरफ से तुम भी मर जाओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता। पिता का आरोप है कि इसी बात से आहत होकर अमन ने आठ अक्तूबर की शाम रेस्टोरेंट में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी शुभम की तलाश की जा रही है।