फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल का पाप: कक्षा एक की छात्रा से गंदी हरकत, घर जाकर मां से बोली, नहीं जाऊंगी स्कूल, सर बहुत गंदे हैं

Tue, 18 Mar 2025 09:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

मंगलवार सुबह मां जब बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहने लगीं तो उसने कहा कि मम्मी... आज मैं स्कूल नहीं जाऊंगी। स्कूल के सर बहुत गंदे हैं। 
विज्ञापन
कक्षा एक की छात्रा से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़ - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक पर लगा है। कर्नलगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

'बेटा आप अभी मेरे पास रहो। बाद में घर चली जाना'
पीड़ित छात्रा की मां ने एफआईआर दर्ज कराई कि उनकी आठ वर्षीय बेटी कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक छात्रा है। रोजाना की तरह सोमवार को वह विद्यालय पढ़ने गई थी। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्ची को गलत तरीके से स्पर्श किया, कहा कि बेटा आप अभी मेरे पास रहो। बाद में घर चली जाना। वह गलत बातें भी बच्ची से कर रहा था। बच्ची घर आई तो घटना के बारे में जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मम्मी... आज मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, सर गंदे हैं...
मंगलवार सुबह मां जब बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहने लगीं तो उसने कहा कि मम्मी... आज मैं स्कूल नहीं जाऊंगी। स्कूल के सर बहुत गंदे हैं। स्कूल छुट्टी के बाद सभी को जाने दिया और मुझे रोक लिया। उन्होंने गलत हरकत की और फिर गंदी-गंदी बातें करने लगे। मम्मी स्कूल मत भेजो मैं नहीं जाऊंगी, अगर भेजना ही है तो दूसरे स्कूल में मेरा दाखिला करा दो।

घटना के बारे में बताकर रोने लगी छात्रा
पीड़ित छात्रा का परिवार शिवकुटी थाना क्षेत्र में रहता है। बच्ची की मां ने बताया कि उनकी दो बेटी हैं, एक चार और दूसरी आठ साल की है। बच्ची के पिता जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बच्ची इस घिनौनी घटना के बारे में बताते हुए जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। इसलिए उसे उसके मौसी घर भेज दिया। वहीं, पिता का कहना है कि स्कूल में ऐसी घटना होगी उनको यकीन नहीं था।
विज्ञापन

बुधवार को दर्ज होंगे 164 के बयान
घटना के बाद कर्नलगंज थाना पुलिस ने प्रधानाध्यापक से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस बुधवार को पीड़ित बच्ची के 164 के बयान दर्ज करवाएगी। कर्नलगंज एसीपी राजीव यादव ने बताया कि पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें