फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्र के साथ मारपीट मामले में चार नामजद व एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डभांव चाका निवासी आशीष कुमार चौधरी के पुत्र अंश चौधरी के साथ बीते 27 मई को हुई मारपीट व अमानवीय हरकत मामले में नैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव व एसीपी मेजा रवि गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की।
विज्ञापन

बता दे कि आशीष कुमार चौधरी का आरोप है कि उनके पुत्र अंश चौधरी बीते 27 मई की शाम को क्रिकेट खेलकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले सागर सिंह, हनी सिंह, हर्षित तिवारी अमन द्विवेदी व कई अज्ञात युवकों ने उसको अगवा कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जातिसूचक गाली देते हुए उसके साथ अमानवीय हरकत की। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और एक दर्जन अज्ञातों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
साथ ही पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के हनी सिंह की मां नीतू पत्नी सत्तू कुमार की तहरीर पर नैनी पुलिस ने अंश व आठ दस अज्ञात के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच करने डीसीपी यमुनानगर व एसीपी मेजा पहुंचे थे। डीसीपी यमुना नगर में बताया कि छात्रों के बीच क्रिकेट और किसी मोबाइल गेम में जीत हार को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ लोगों से बातचीत की गई है। अपहरण व अमानवीय हरकत की बात पूछताछ में सामने नहीं आई है। मामले में प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें