फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतियोगी छात्रा को ब्लैकमेल करने में कोचिंग संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से मेरठ की रहने वाली
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वर्ष तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब फोटो एवं अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी बरबाद करने की धमकी दी जा रही है। मामले में बिजनौर पुलिस से शिकायत के बाद केस को प्रयागराज स्थानांतरित कर दिया गया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बरेली निवासी कोचिंग संचालक गगन राज पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तभी गगन राज प्रयागराज में कोचिंग करने के दौरान मिला था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह एक साल तक रिलेशनशिप में रहा। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। आरोप है कि फोटो और अश्लील वीडियो, रिकार्डिंग उसके पास है, जिससे वह ब्लैकमेल कर रहा है। धमकी मिल रही है कि अगर तुमने कहना नहीं माना तो जिंदगी खराब कर देगा। आरोप है कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ भी संबंध है। वर्तमान में आरोपी बरेली में रहता है और कोचिंग सेंटर खोल रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें