फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सेवानिवृत्त जज की जमीन कब्जाने के प्रयास में 10 नामजद समेत 60 पर मुकदमा

Fri, 09 May 2025 06:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला जज बरेली से सेवानिवृत्त अशोक कुमार सिंह की भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चायल गांव करनपुर स्थित भूमि पर 60 से अधिक लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जज बरेली से सेवानिवृत्त अशोक कुमार सिंह की भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चायल गांव करनपुर स्थित भूमि पर 60 से अधिक लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कर्नलगंज थाना पुलिस ने 10 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामप्रिया रोड राजा कोठी निवासी जज अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बरेली न्यायालय से सेवानिवृत्त जज हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में सदर तहसील के अंतर्गत चायल गांव करनपुर स्थित 425 वर्गगज भूमि को राजा अखिल प्रताप सिंह से खरीदा था। उक्त भूमि का क्रय उच्च न्यायिक सेवा में होने के कारण उच्च न्यायालय के परमिशन के बाद लिया था। इसके बाद वर्ष 2007 को इस रकबे से 200 वर्गगज भूमि को संतरविदास नगर के गोपीगंज निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह को बेच दिया। बेची गई जमीन पर सुरेंद्र काबिज हो गए।

विज्ञापन


जबकि उनके हिस्से की जमीन पर बाउंड्री बनवाकर वह खुद काबिज हो गए। लेकिन, अब कुछ अराजक तत्व भू-माफिया किस्म के लोग खाली पड़ी जमीन पर अवैध तरीके से मौके पर काबिज होने का प्रयास कर रहे हैं। अवैध निर्माण कराकर कब्जा करना चाहते हैं। न्यायिक सेवा में लगातार स्थानान्तरित होने के कारण वह प्रयागराज भी रहे हैं। बरेली से सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे की बीमारी का इलाज कराने में व्यस्त होने के कारण उक्त भूमि की उचित रूप से देखभाल नहीं कर सका। आरोप है कि इस भूमि पर गोपाल कृष्ण, पंकज, मिंटू, अशोक कुमार, अनिल कुमार, किरन देवी, विनय कुमार, सच्चिदानंद, अच्युतानंद, मालती देवी समेत अन्य 50 लोग कब्जा करने चाहते हैं। शिकायत पर कर्नलगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें